आज भी महानगर में होगी बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि भी !

कोलकाता: चैत्र माह अब समाप्त होने की ओर है लेकिन अभी भी मानो सूरज बादल के साथ लुका छिपी खेलने में लगा है। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, आज मौसम के हिसाब से धूप निकलने के आसार नहीं हैं। पूरे राज्य में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इसके अलावा, वज्रपात, बिजली गिरने और बारिश और ओलों का भी खतरा है। यह स्थिति शनिवार तक बनी रहेगी। दक्षिण बंगाल में शुक्रवार और शनिवार को और अधिक तूफान और बारिश की संभावना है। गरज और बिजली चमकने के साथ 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिजली गिरने का खतरा है। बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। हवा के झोंके सामान्य से अधिक होंगे। शनिवार को भी दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

कोलकाता में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकने के साथ बारिश व बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले 48 घंटों में कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में तूफानी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कल 30 मार्च को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस था। वायु में 56 से 88 प्रतिशत जलवाष्प होगी। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, रविवार को एक ताजा पश्चिमी तूफान उत्तर पश्चिम भारत से टकराएगा। इसकी धुरी उत्तर बंगाल से ओडिशा तक है। यह गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर से गुजरती है। साथ ही राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवात बना हुआ है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर