एक पंथ दो काज – महानगर के फ्लाईओवर व ब्रिज के आसपास होगी हरियाली, कवायद शुरू

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : एक पंथ दो काज, जी हां, इसी मुहावरे को च​​रितार्थ करने के उद्देश्य से शहर के फ्लाईओवर व ब्रिजों के आसपास की जगहों को सजाया जाएगा और उन्हें हरियाली में बदला जायेगा। इसकी कवायद भी शुरू हो गयी है। कोलकाता नगर निगम के इस मेगा प्लान का कार्य खिदिरपुर फ्लाईओवर के पास दिख रहा है। फ्लाईओवर के कुछ हिस्सों के पास पौधों को लगाया गया है। साथ ही पौधों का नुकसान नहीं हो, इसके लिए उसे बखूबी घेरा भी गया है। आखिर कैसे एक पंथ दो काज हुआ? दरअसल, खिदिरपुर फ्लाईओवर के पास एक छोटे पार्क को हरियाली से सजाया गया है, वहां कुछ दिनों पहले तक काफी गंदगी होती थी। वह जगह खुले में शौचालय की तरह इस्तेमाल होने लगा था। वहां से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया था। अब उस जगह का चेहरा बदल गया है। ऐसे में हरियाली के साथ ही वहां की गंदगी भी दूर हो गयी।
इन फ्लाईओवर तथा ब्रिजों के आसपास भी होगी हरियाली
एक वरिष्ठ अधिकारी ने सन्मार्ग को बताया कि केएमसी की योजना है कि अधिक से अधिक पौधों को लगाया जाये। हालांकि यह भी देखना होगा कि यह कहां-कहां संभव है। हमलोग ऐसे फ्लाईओवर तथा ब्रिजों को चिह्नित कर रहे हैं जहां बिना किसी नुकसान के उसके आसपास पौधों को लगाया जा सके। अगली योजना पार्क सर्कस 6 नम्बर ब्रिज के पास की है। वहां जितना संभव हो पौधों को लगाया जायेगा।
फ्लाईओवर के ऊपर पौधों का गमला नहीं रहेगा
फ्लाईओवर व ब्रिजों के ऊपर किसी तरह के पौधों का गमला या बड़ा टब नहीं होगा, यह पहले ही तय हो गया है। इससे फ्लाईओवर पर वजन बढ़ता है, लेकिन आसपास जहां संभव है वहां पौधे लगाये जा सकें इसके लिए केएमसी की तरफ से एचआरबीसी को जानकारी दी गयी है।
क्या कहना है एमएमआईसी का
एमएमआईसी देवाशिष कुमार ने सन्मार्ग को कहा कि पूरे कोलकाता में फ्लाईओवर व ब्रिजों के आसपास पौधों को लगाने की योजना है। वर्टिकल गार्डन भी तैयार किया गया है। हालांकि जगह भी देखना होगा। पौधों का रखरखाव ठीक से हो पाये, यह भी जरूरी है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 5 करोड़ !

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »

ऊपर