रविवार को भी चलेगी मेट्रो
कोलकाता : पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि पुस्तक मेले के लिए कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की ओर से विशेष परिसेवा की शुरुआत हो रही है। इसके तहत रविवार को भी अस्थायी परिसेवा जारी रहेगी। यह पुस्तक मेला साल्टलेक के बोईमेला प्रागंण में आगामी 30 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक चलेगा। सोमवार से लेकर शनिवार तक 106 परिसेवा की जगह 120 सर्विसेज चलेंगी। इनमें 60 ईस्ट व 60 वेस्ट बाउंड होंगी, जो सुबह 6.55 के बजाय सुबह 6.50 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) पर मेले के दिनों में 12 मिनट के अंतराल पर 2.40 बजे से 9.19 बजे तक (4.55 बजे से 8.00 बजे के बजाय) सेवाएं चलाई जाएंगी। सुबह सियालदह से साल्टलेक सेक्टर 5 के बीच सुबह 6.50 बजे पहली सेवा होगी। साल्टलेक सेक्टर 5 से सियालदह के बीच सुबह 7 बजे से पहली सर्विस होगी। वहीं रविवार को भी 80 सर्विसेज चलायी जायेंगी। इनमें 40 ईस्ट और 40 वेस्ट बाउंड की ट्रेनें होंगी जो कि 5 और 12 फरवरी को चलेंगी। यह दोपहर 12.50 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। दोपहर की पहली ट्रेन 12.50 बजे से सियालदह से साल्टलेक सेक्टर 5 और दोपहर 1 बजे से साल्टलेक सेक्टर 5 से सियालदह तक सर्विसेज होगी। अंतिम ट्रेन रात 21.35 बजे से सियालदह से साल्टलेक और रात 9.40 बजे साल्टलेक से सियालदह के बीच मेट्रो ट्रेन छूटेगी।
कोलकाता पुस्तक मेले के लिए ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की विशेष सेवा
Visited 136 times, 1 visit(s) today