टेट परीक्षा के लिए पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे भी चलायेंगी विशेष ट्रेनें

Fallback Image

कोलकाता : आगामी रविवार को होनेवाली टेट परीक्षा को देखते हुए पूर्व रेलवे व दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलायी जा रही हैं। पूर्व रेलवे की ओर से सियालदह डिविजन से 16 जोड़ी ईएमयू है। इनमें 5 जोड़ी सियालदह व बैरकपुर हैं जो कि सियालदह से सुबह 8 बजे, 9.05 बजे, 9.28 बजे, 10.5 बजे छूटेगी एवं बैरकपुर से 8.48 बजे, 9.57 बजे, 10.16 बजे, 10.30 बजे एवं 11 बजे छूटेगी। 1-1 जोड़ी सियालदह से नैहाटी के बीच जो सियालदह से 9.38 बजे एवं नैहाटी से 10.47 बजे छूटेगी। एक जोड़ी सियालदह व डानकुनी से जो सियालदह से 10.15 बजे एवं डानकुनी से 11.26 बजे छूटेगी। एक जोड़ी सियालदह एवं मध्यमग्राम से होगी जो कि सियालदह से 7.32 बजे एवं मध्यमग्राम से 8.52 बजे छूटेगी। सियालदह एवं बारासात से सियालदह से 9.40 बजे एवं बारासात से 10.40 बजे छूटेगी। सियालदह व दत्तपुकुर से 8.30 बजे एवं 9.43 बजे छूटेगी। सियालदह व बजबज से 9.45 बजे एवं 10.53 बजे ट्रेन छूटेगी। सियालदह व कैनिंग से दोपहर 2.02 बजे एवं 3.45 बजे छूटेगी। सियालदह व बारुईपुर से सुबह 10.12 बजे एवं 11.08 बजे छूटेगी। सियालदह व हासनाबाद से सुबह 11.07 बजे एवं दोपहर 1.15 बजे छूटेगी। दो जोड़ी सियालदह व सोनारपुर से जायेगी। इनमें सियालदह से सुबह 9.30 व 9.50 बजे छूटेगी। वहीं सोनारपुर से सुबह 8.42 व 10.11 बजे छूटेगी। ये सभी ट्रेनें इन रूटों के बीच में आनेवाले सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इधर दक्षिण पूर्व रेलवे की आरे से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रविवार को सभी उपनगरीय और गैर-उपनगरीय सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। जो ट्रेनें रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में नहीं चलती हैं, वे भी अन्य दिनों की तरह रविवार को भी अपने शेड्यूल के अनुसार चलेंगी। परीक्षा के तहत विशेष ट्रेन चलाने हेतु खड़गपुर एवं आद्रा मंडल द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 5 करोड़ !

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »

ऊपर