दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील टाउनशिप स्थित पावर हाउस बस्ती इलाके में ट्रंक से महिला का सड़ा गला शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान रेखा मंडल के रूप में की गई है। वहीं घर के अंदर से बदबू फैलने की शिकायत पुलिस से की गई थी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर ट्रंक से महिला का शव बरामद किया। वहीं घटना के बाद से महिला का पति फरार है। इस दौरान पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Visited 99 times, 1 visit(s) today