
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम बार्ड का आज अर्थात 5 सितंबर को समय समाप्त हो गया। अब चुनाव होने तक इसका संचालन एडमिस्ट्रेटर के माध्यम से किया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार से आज अधिसूचना जारी कर दी। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने दुर्गापुर नगर निगम के लिए पांच सदस्यीय एडमिस्ट्रेटर बोर्ड का गठन किया है।
इस बोर्ड में अनिंदिता मुखर्जी, अमिताभ बनर्जी, दीपांकर लाहा, धर्मेंद्र यादव एवं राखी तिवारी को रखा गया है। बोर्ड का चेयरपर्सन निवर्मतमान मेयर अनिंदिता मुखर्जी को बनाया गया है। वहीं वायस चेयरमैन अमिताभ बनर्जी को मनोनीत किया गया।