Durga Puja 2023 : दुर्गा पूजा के दौरान कुछ ऐसा रहेगा मौसम का ‌मिजाज

दुर्गापूजा से पहले राज्य में भारी चक्रवात की संभावना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : दुर्गापूजा से पहले राज्य में भारी चक्रवात आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के पहले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका है। यह पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के बीच कहीं भी प्रवेश कर सकता है। बताया जा रहा है कि इसका नाम ‘तेज’ होगा। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में मॉनसून खत्म होते ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने वाला है जिससे पूजा की तैयारियों और पूजा बाजारों पर प्रभाव पड़ेगा। बताया जा रहा है कि सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में थाईलैंड सागर से बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात के प्रवेश करने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक रवीन्द्र गोयनका ने कहा कि चक्रवात बनेगा या नहीं, यह कई स्थितियों पर निर्भर करता है। इसके बारे में पहले से कोई निश्चित विचार देना संभव नहीं है। हालांकि अक्टूबर में पश्चिम बंगाल में चक्रवात आने की संभावना बहुत अधिक नहीं है। आमतौर पर तूफान दक्षिण भारत की ओर बढ़ते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल पर थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

प्रेग्नेंट हैं विरुष्का !

मुंबई : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक अपनी बेटी वामिका कोहली का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, लेकिन अब खबरें हैं आगे पढ़ें »

ऊपर