सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य में जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नया एक अभियान दीदीर सुरक्षा कवच (दीदी का सुरक्षा कवच) लेकर तृणमूल कांग्रेस आज 11 जनवरी से मैदान में उतर रही है। आज दीदीर सुरक्षा कवच अभियान शुरू होने जा रहा है। तृणमूल के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 60 दिनों में इस कार्यक्रम में 2 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। 2 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो व सीएम ममता बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी की मौजूदगी में दीदीर सुरक्षा कवच का लोगो लांच किया था। सीएम ने कहा था कि दुआरे सरकार के लिए सरकार अपना काम जैसे करती थी वो जारी रहेगा। इसके अलावा दीदीर सुरक्षा कवच अभियान चलेगा। लगभग साढ़े तीन लाख पार्टी कार्यकर्ता राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों के बीच पहुंचेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता दीदी का दूत बनकर राज्य की जनता के बीच पहुंचेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर किसी को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
आज से दीदीर सुरक्षा कवच अभियान शुरू
Visited 245 times, 1 visit(s) today