
कोलकाता :पद्मश्री से सम्मानित हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार कृष्ण बिहारी मिश्र का निधन हो गया है। वे 92 साल के थे। कृष्ण बिहारी मिश्र ने 6 और 7 मार्च की मध्य रात्रि करीब एक बजे अंतिम सांस ली। कृष्ण बिहारी मिश्र के निधन की जानकारी उनके पुत्र कमलेश मिश्र ने दी है। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। कृष्ण बिहारी मिश्र के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान 7बी हरि मोहन राय लेन, बेलियाघाटा , कोलकाता से नीमतल्ला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।