
कोलकाता : पारिवारिक अशांति को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने अपने बहनोई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना बेलियाघाटा थानांतर्गत बेलियाघाटा मेन रोड पर घटी है। घायल व्यक्ति का नाम अमन तुरी (27) है। उसे इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। इधर, जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने घायल व्यक्ति के साले को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम राज मंडल (22) है।