
हावड़ा : हावड़ा में सड़क दुर्घटना में दम्पति की मौत हो गयी। बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज से 30 फूट नीचे जा गिरी। यह घटना शनिवार की रात हावड़ा के डोमजूड़ थानांतर्गत सलप इलाके की है। पुलिस के अनुसार हावड़ा के ईच्छापुर में अपने रिश्तेदार से मिलकर शनिवार की रात प्रसनजीत सिंह और अनुश्री सिंह अपने पाकुड़िया स्थित घर लौट रहे थे। तभी सलप ब्रिज से उतरने के दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी। बाइक ब्रिज की गार्डरील तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। पुलिस का अनुमान है कि बाइक की गति काफी तेज थी। इसके कारण यह घटना घटी है। वहीं रात में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इधर सारी घटना इलाके में लगी सीसीटीवी में कैंद हो गयी। इस घटना की डोमजूड़ थाना जांच में जुटी है।