
सन्मार्ग संवाददाता
काेलकाता : शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी व आवश्यक सामानों पर जीएसटी में बढ़ोतरी के मुद्दे पर राजभवन के सामने प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने विक्षोभ दिखाया। काले कपड़े पहनकर और हाथों में प्ले कार्ड लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन के सामने नारे लगा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चक्रवर्ती ने कहा कि इसी तरह का प्रदर्शन मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर व राज्य के विभिन्न जिलों में भी हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक असित मित्रा, तपन अग्रवाल, आशुतोष चटर्जी, विकास यादव, आकिब गुलजार समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।