बंगालः बादाम समझ बच्‍चों ने खा लिया जहरीला फल, 8 बीमार

बांकुड़ा : आठ बच्चों ने बादाम समझ जहरीला फल खा लिया जिसके बाद सभी बीमार हो गए। घटना बांकुड़ा के ओंडा थाने के रामसागर ग्राम पंचायत के तेघरिया गांव में शुक्रवार को हुई। आठ बच्चों को देर रात बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्ञात हुआ है कि शुक्रवार दोपहर बच्चे स्थानीय मैदान में खेल रहे थे। उस समय सबने खेत के किनारे पड़े एक वृक्ष का फल तोड़ा और उसके बीज निकाल कर बादाम समझकर खा लिया। उसके बाद शाम को उल्टी, दस्त, पेट दर्द शुरू हो गया। बीमार बच्चों को पहले रामसागर प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया। उसके बाद आठ बच्चों को ओंडा सुपर स्पेशलिटी और फिर बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार इसी गांव की एक अन्य महिला बच्चों द्वारा खाए गए फल को खाकर देख रही थी कि क्या ये विषाक्त फल है तो वो भी बीमार पड़ गई। उन्हें बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीमार बच्चों की उम्र 6-14 साल के बीच है। फल को स्थानीय भाषा में वरेंडा फल कहते हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर