
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : गुजरात चुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश भाजपा में जश्न का माहौल है। गुरुवार को सुबह से ही मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रौनक थी। कोई बड़ा नेता नहीं होने पर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी। दोपहर होते – होते जैसे ही स्थितियां साफ हुईं तो प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर गुजरात में जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई खिलाने से लेकर पटाखे तक जलाये गये। इसके साथ ही भगवा रंग से भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाते हुए जीत का जश्न मनाया। हालांकि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं कोे सोशल मीडिया पर थोड़े अलग रंग में भी देखा गया।