सिक्किम में कार गिरी खाई में, दो की मौत, तीन घायल

सिक्किम : पश्चिम सिक्किम में कलुक-रेसी रोड पर रिंचेनपोंग मेगिडांडा के पास सांगदोरजी के खाई में एक भयानक वाहन दुर्घटना हुई। घटना बीती रात करीब नौ बजे की है। इनोवा वाहन संख्या एसके 01 जेड 0613 सांगदोरजी जा रही थी, तभी सांगदोरजी में दुर्घटना हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी करीब पांच सौ फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में मरने वालों की पहचान दार्जिलिंग के पत्लेबास निवासी चालक लोकेश थापा और सांगदोरजी निवासी धीरेन गुरुंग के रूप में हुई है। तीन अन्य घायल व्यक्ति सांगदोरजी के गजेन गुरुंग, कमल गुरुंग और राजेन गुरुंग हैं। घायलों को इलाज के लिए गज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी बनेंगे भारतीय नौसेना के चीफ

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। वह इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख आगे पढ़ें »

अमरोहा में PM मोदी के निशाने पर विपक्ष, मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में आज प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान पीएम ने मोहम्मद शमी का नाम लिया और उनकी आगे पढ़ें »

ऊपर