2 वार्डों के उपचुनाव भी नहीं हो सके शांतिपूर्ण, हुईं झड़पें

आसनसोल व बनगांव उपचुनाव में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
भाजपा कार्यकर्ता हुआ घायल, लगे चोर – चोर के नारे
बनगांव में भाजपा विधायक पर हमले का आरोप
आसनसोल में 87.9 % तथा बनगांव में 83 % वोट
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य में दो वार्डों में रविवार को हुए उपचुनाव भी पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं हो सके। इस दिन आसनसोल नगर निगम के वार्ड नम्बर 6 में तथा बनगांव नगरपालिका के वार्ड नम्बर 14 में उपचुनाव हुआ है। दोनों ही वार्डों में हुए उपचुनाव के दौरान भाजपा और तृणमूल के कार्यकर्ताओं में व्यापक झड़प हुई। इस दौरान कई घायल भी हुए। बनगांव में भाजपा विधायक स्वप्न मजुमदार ने तृणमूल पर हमले का आरोप लगाया है। छप्पा वोट, बूथ दखल से लेकर हमले तक का आरोप भाजपा – तृणमूल ने एक दूसरे पर लगाये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोर – चोर के नारे लगाये, वहीं तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने भी पलटवार किया। तृणमूल व भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीट के कारण कई जगहों पर वोटिंग प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित भी हुई। वहीं आसनसोल में भाजपा के एक कार्यकर्ता के सिर पर गहरी चोट लगी है। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर छह के उपचुनाव में तृणमूल से मेयर विधान उपाध्याय इस वार्ड से उम्मीदवार हैंं। जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे तक आसनसोल में 87.9 % तथा बनगांव में 83 % वोट पड़े है।
क्या हुआ आसनसोल में
भाजपा एवं तृणमूल, दोनों ही पार्टियों की तरफ से स्थानीय जेके नगर मोड़ पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। रविवार सुबह भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता वहां एकत्रित हुए थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता बिनोद नोनिया के नेतृत्व में भी काफी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां पहुंचकर उनका विरोध करने लगे। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि यह स्थानीय चुनाव है और बाहरी लोगों का इसमें क्या काम है, पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से हाथापाई होने लग गयी। भाजपा ने दावा किया है कि इस दौरान उसके कार्यकर्ता बबलू पासवान का सिर फट गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच एडीसीपी डॉ. कुलदीप एसएस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
क्या हुआ बनगांव में
बनगांव के उपचुनाव वाले वार्ड में कई जगहों से अशांति की खबरें आयी। वार्ड के कवि केशवलाल विद्यापीठ बूथ पर सुबह 10 बजे से ही तनाव का माहौल रहा। गड़बड़ी की खबर पाकर तृणमूल उम्मीदवार पापाई राहा भी वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बाहरी लोगों को बुलाकर वोट प्रभावित करने की कोशिश की। वहीं भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया ने आरोप लगाया कि इस केंद्र में वे वोट डालने गए थे मगर उन्हें भी बाधा दिया गया। बनगांव में भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार ने तृणमूल पर हमले का आरोप है। वहीं तृणमूल के जिलाध्यक्ष विश्वजीत दास ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक बाहरी लोगों को लाकर बूथ दखल की कोशिश कर रहे थे। वहीं वाममोर्चा तथा कांग्रेस के प्रार्थियों ने भी आरोप लगाये हैं। आखिरकार क्विक रिस्पांस टीम ने वहां पहुंचकर परिस्थिति को संभाली।
क्या कहना है पार्टियों का
तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा लोगों से पूरी तरह कट चुकी है इसलिए ये सब गलत आरोप लगा रही है। वहीं भाजपा नेता समीक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने ही अशांति फैलायी है।वहीं स्थानीय लोग यह सब देखकर दंग थे।

Visited 68 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Chaitra Navratri Day 8 Puja : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें मां महागौरी की पूजा, जानें माता प्रिय भोग …

कोलकाता : नवरात्रि के दौरान मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसमें आठवें दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। नवरात्रि के आठवें आगे पढ़ें »

रामनवमी उत्सव पर चुनाव से पहले BJP और TMC के लिए नयी राजनीतिक रणभूमि

कोलकाता : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद 17 अप्रैल को रामनवमी का अवसर पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल आगे पढ़ें »

ऊपर