ब्रेकिंगः आखिरकार पति ही निकला अभिनेत्री रिया कुमारी का हत्यारा

हावड़ाः हावड़ा-रांची की अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या के आरोप में आखिरकार पुलिस ने उसके पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात को रिया के घर वाले बागान पहुंचे और उन्होंने प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकाश को पकड़ा है। दरअसल गत बुधवार से ही प्रकाश के बयानों में असंगतियां पायी जा रही थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

क्या है मामला?

हावड़ा के हाईवे यानी एन. एच. 16 पर रांची की अभिनेत्री रिया कुमारी की उनके पति प्रकाश कुमार के सामने ही प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह घटना बुधवार की सुबह 6 बजे बागानान इलाके के राजापुर थानांतर्गत महिषरेखा ब्रिज के निकट हाई वे पर घटी। रिया मूलरूप से रांची की रहनेवाली थी। रिया झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के एलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश फिल्म व एड फिल्म डायरेक्टर हैं और ढाई साल की बच्ची के साथ झारखंड के रांची से कोलकाता की ओर आ रही थी। इस दौरान प्रकाश खुद ही गाड़ी चला रहा था। वे दोनों ही यूट्यूबर भी हैं। पूछताछ में प्रकाश ने बताया कि उसे नेचर्स कॉल आया था। उसने ब्रिज के निकट गाड़ी रोकी और तभी 3 युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए और हाथ में हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने प्रकाश से छिनताई करने की कोशिश की। उसे बचाने के लिए पत्नी गाड़ी से उतरी तो अपराधियों ने रिया के मुंह की ओर निशाना करते हुए प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी। गोली उसके कान पर लगी। इससे कारण रिया लहूलुहान हो गयी। प्रकाश का कहना है कि फिर छिनताईबाज घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। फिर प्रकाश ने रिया को गाड़ी में बैठाया और तुरंत उसे राजापुर के पीरतल्ला ले आया। वहां पर उसने कुछ स्थानीय लोगों से अस्पताल के बारे में पूछा। लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिया को उलूबेड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस दौरान रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। इस बारे में एसपी स्वाति भंगालिया ने कहा कि यह मामला काफी संदिग्ध है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Durga Puja 2023 : कोलकाता से विदेश भेजी जा रही इस चीज से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा

कोलकाता : जब कूरियर कंपनी का डिलिवरी ब्वॉय कुम्हारटोली पहुंचा तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि उसके सामने जो पैकेट रखी है उसमें दुर्गा आगे पढ़ें »

ऊपर