ब्रेकिंग : कल से राज्य में शुरू होगी बारिश, इन जिलों में…

कोलकाता : राज्य में फरवरी में ठंड बिलकुल ना के बराबर रही। दिन चढ़ने के साथ ही कड़ी धूप के कारण मानो गर्मी और उमस बढ़ते ही जा रहा था। पंखा बंद रखना मानो काल हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार यानी कल से मौसम में बदलाव की संभावना है। पूर्वी हवा के प्रभाव में जल वाष्प के प्रवेश से नमी संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि दक्षिण बंगाल में अभी बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन अगले 24 घंटों में उत्तर बंगाल के चार जिलों में बारिश की संभावना है।
कोलकाता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। वायु में 49 से 94 प्रतिशत जलवाष्प था। सुबह आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं दिखी। वहीं, बुधवार से हवा का रुख बदलने की संभावना है। मानसूनी हवाओं के प्रभाव में जलवाष्प बंगाल में प्रवेश कर सकता है। नमी की परेशानी बढ़ सकती है। मार्च की शुरुआत से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कोलकाता में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा।
इन जिलों में होगी बारिश
दक्षिण बंगाल में बारिश के आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटों में उत्तर बंगाल के चार जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर बिहार से सटे इलाके में चक्रवात बना हुआ है। मंगलवार को फिर पश्चिमी तूफान के आसार है। नतीजतन, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर घाटी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

चैती महापर्व छठ का पहला सूर्य अर्घ्य आज, जानें महत्व

कोलकाता : प्रकृति पूजन और लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे देश में प्रसिद्ध है। मुख्य रूप से यह बिहार का पर्व माना जाता है। छठ आगे पढ़ें »

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज महानगर में

नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा नागरिक अभिनंदन जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी और नेताजी भवन का करेंगी दौरा मंगलवार को बेलूड़मठ जाएंगी राष्ट्रपत‌ि सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आगे पढ़ें »

ऊपर