भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पहुंची हांसखाली

नदियाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की 4 महिला सदस्यों ने शुक्रवार को हांसखाली पहुंचकर मृत किशोरी के घर वालों से मुलाकात की। उत्तरप्रदेश की भाजपा सांसद रेखा वर्मा, इंग्लिशबाजार की विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी, भाजपा की अखिल भारतीय महिला मोर्चा की नेत्री व तमिलनाडू की विधायक वनती श्रीनिवासन, भाजपा नेता खुशबू सुन्दर कमेटी में हैं। कमेटी की पांचवीं सदस्य तथा उत्तर प्रदेश की शिशु कल्याण विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य अनुपस्थित रहीं। कमेटी के सदस्यों के साथ रानाघाट के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार, चाकदह के भाजपा विधायक बंकिम घोष एवं काफी संख्या में महिला भाजपा कार्यकर्ता हांसखाली पहुंची। भाजपा के सांसदों व विधायकों ने मृत किशोरी के माता-पिता के मुंह से पूरी घटना का विवरण सुना व उन्हें ढांढस बंधाया। फिर गांव के करीब के श्मशान में गये, जहां किशोरी को जला दिया गया था। पूरी स्थिति का मुआयना कर घटना की सच्चाई जानने के लिए कई महिलाओं से जानकारी भाजपा सदस्यों ने ली। इस बीच पीड़िता के घर के बाहर खड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने राज्य की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। हाल में पीड़ित परिवार से मिलने गयीं तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के बयान का हवाला देते हुए भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि एक ओर तृणमूल सांसद नाबालिग की सहमति से भी शारीरिक संबंध बनाने को रेप कह रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मृतका के संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दिया गया बयान निंदनीय है। घटना की सच्चाई जानने के लिए उन्हें भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगी। पीड़िता के माता-पिता अस्वस्थ हैं, संभवतः उन्हें बुखार है, पर उन्हें कोई डाक्टरी मदद नहीं मिल पाई है। उनका आरोप है कि घटना के बाद ही पीड़ित परिवार एफआईआर दर्ज कराने थाने गया था, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था। घटना के कई दिनों बाद गत 9 अप्रैल को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रेखा वर्मा ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को परिभाषित नहीं किया जा सकता। एक नाबालिग किशोरी की नृशंस तौर पर बलात्कार कर हत्या कर दी गयी। इससे साबित होता है कि राज्य प्रशासन महिलाओं को सुरक्षा दिला पाने में असमर्थ है। ये अत्यंत शर्मनाक घटना है और इसमें दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये।’

शेयर करें

मुख्य समाचार

वॉरेन बफे के भरोसेमंद दिग्गज निवेशक चार्ली मुंगेर का निधन

नई दिल्ली: अमेरिका के बड़े निवेशक और दुनिया की जानी मानी इन्वेस्टिंग फर्म बर्कशायर हाथवे के वाइस चेयरमैन चार्ली मंगर का मंगलवार देर रात 99 साल की आगे पढ़ें »

सुरंग से निकले श्रमिकों को मिलेगी 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, इन्होंने किया ऐलान

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग से निकाले गए श्रमिकों को बुधवार को श्रमिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें एक-एक आगे पढ़ें »

ऊपर