भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बंगाल के नेताओं के साथ कई बैठक की

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कोलकाता में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और उनसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिये कहा।
नड्डा ने भाजपा के राज्य नेतृत्व से लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचने के लिये भी कहा। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और सांसद शामिल हुए।
भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘नड्डा जी ने पार्टी की संगठनात्मक ताकत का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी के पंचायत चुनाव प्रदर्शन की रिपोर्ट देखी और उन जगहों पर वोट शेयर में गिरावट के बारे में पूछताछ की, जहां हमने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था।’’ उन्होंने पार्टी नेताओं से केंद्र द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘‘कुशासन को उजागर’’ करने के लिए भी कहा।
भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार रात को एक बैठक की, रविवार सुबह दूसरी बैठक और दोपहर में नेशनल लाइब्रेरी में एक अन्य बैठक की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीट पर जीत हासिल की थी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

पीएम मोदी आज 3 हजार लोगों के साथ करेंगे डिनर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट को सफल बनाने वाले सभी कर्मचारियों से आज बातचीत करेंगे। इसके बाद इन सभी के लिए भारत आगे पढ़ें »

70 साल की कनाडाई ‘दादी’ के प्यार में पागल हुआ 35 साल का पाकिस्तानी, रचा ली शादी

नई दिल्ली: अपना प्यार को पाने के लिए एक देश से दूसरे देश जाने की बात अब सामान्य हो रही है। सीमा हैदर हो या आगे पढ़ें »

ऊपर