
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : लक्खी भंडार योजना पर घमासान मचा हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार द्वारा यह कहे जाने पर कि भाजपा सत्ता में आयी तो महिलाओं को प्रत्येक माह 2000 रुपये देंगे, इस बयान पर मंत्री फिरहाद हकीम ने भाजपा पर निशाना साधा है। फिरहाद ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की योजना भाजपा चोरी कर रही है। ममता बनर्जी जो पहले करती है भाजपा बाद में करती है। यहां से योजना की चोरी कर गुजरात जाने को विवश हैं। अगर उन्हें यह बंगाल के लोगों से मिलता है, तो यह अच्छा है। लेकिन ममता बनर्जी से भाजपा यह कहे कि आपके विचारों का पालन करने के लिए धन्य हुआ हूं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की लक्खी भंडार योजना के तहत सामान्य श्रेणी की महिलाओं को प्रत्येक माह 500 रुपये और अनुसूजित जाति और जनजाति की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रुपये मिलते हैं। इधर, दुर्गापुर में सुकांत मजूमदार ने कहा था कि भाजपा रोजगार देगी। घर की महिलाओं को 2 हजार रुपये मिलेंगे और लड़कों को 1 हजार रुपये मिलेंगे।