
डेमो पिक
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 69 के भाजपा पार्षद सुशांत मंडल ने भाजपा को छोड़ तृणमूल का दामन थाम लिया। उन्हें मंत्री मलय घटक ने पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन से निगम क्षेत्र में भाजपा को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।