
कोलकाता : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है पूर्व मिदनापुर से वापस आते समय हुई सड़क दुर्घटना में कोलकाता नगर निगम में भाजपा की पार्षद (कोआर्डिनेटर) तीस्ता विश्वास की मौत हो गयी। यह घटना दीघा के निमतोड़ा इलाके में घटी जब वह होड़िया कॉलेज से अपना सर्टिफिकेट लेकर लौट रही थी। इस घटना में उनके पति और बच्चे भी घायल बताये जा रहे है। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता लाया जा रहा है। वह कोलकाता नगर निगम की 86 नं. वार्ड की को-ऑर्डिनेटर थी। वह गड़ियाहाट की रहनेवाली थी। बताया जाता है कि दुर्घटना के दौरान उनके पति गौरव विश्वास गाड़ी चला रहे थे तभी एक ऑयल के टैंकर ने धक्का मार दिया। इधर इस घटना के बाद नगर निगम ने पूर्व मिदनापुर के एसपी व डीएम से बातचीत की है और हर काम के लिए प्रयासरत है। इस बारे में मंत्री चंद्रीमा भट्टाचार्य ने कहा कि वहां जिला प्रशासन से बात की गयी है। हमने तीस्ता को खो दिया है।