भाजपा ने पूरे सम्मान के साथ किया अर्जुन को विदा

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन चौर​सिया का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद आरजीकर अस्पताल ले जाया गया। यहां से मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा के मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता के शव को लाया गया जहां उसे भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, उत्तर कोलकाता भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे व अन्य भाजपा नेताओं ने अर्जुन को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय से पार्थिव शरीर घोषबगान में अर्जुन के घर पर लाया गया। भाजपा नेताओं सुकांत मजूमदार, ज्योतिर्मय सिंह महतो और कल्याण चौबे के नेतृत्व में रैली निकालकर शव अर्जुन के घर तक लाया गया। कुल मिलाकर भाजपा ने पूरे सम्मान के साथ अपने कार्यकर्ता को विदा किया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

इसी साल से शुरू हो जाएगा चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : शिक्षा विभाग ने राज्य में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों की अनुमति दे दी है। नई व्यवस्था चालू शैक्षणिक वर्ष से लागू की आगे पढ़ें »

Kolkata में बारिश के आसार नहीं, तापमान में बढ़ोतरी जारी

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : कोलकाता (Kolkata) समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार नहीं हैं। इसी वजह से लगातार बढ़ आगे पढ़ें »

ऊपर