नागेरबाजार में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला फ्लाईओवर से नीचे गिरी, मौत

हादसे में घायल पतिअस्पताल में हैं इलाजरत
सन्मार्ग संवाददाता
विधाननगर : महानगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की टक्कर से एक बाइक सवार महिला फ्लाईओवर से नीचे गिर गयी। ऊंचाई से गिरने के कारण घायल महिला की अश्पताल में मौत हो गयी। हादसे में उसके पति बुरी तरह घायल हो गए। घटना दमदम थानांतर्गत नागेरबाजार फ्लाईओवर की है। मृतका का नाम ब्यूटी विश्वास है। वहीं घायल असीम विश्वास का इलाज महानगर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। दोनों दमदम कैंटोनमेंट के सुभाषनगर के रहनेवाले हैं।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम असीम और उसकी पत्नी ब्यूटी बाइक पर बाजार से वापस घर लौट रहे थे। नागेरबाजार फ्लाईओवर से गुजरते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान असीम बाइक से नीचे गिरा और ब्यूटी छिटक कर फ्लाईओवर से नीचे काजीपाड़ा इलाके में जा गिरी। हादसे में पति और पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने ब्यूटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में घातक कार को जब्त कर लिया है। उस कार के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। दमदम थाने की पुलिस की ओर से इस घटना की जांच चालू हो गयी है। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले संप्रीति फ्लाईओवर पर भी वाहन की टक्कर से बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। उस हादसे में भी युवक की मौत हो गयी थी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

न्यू शो अलर्ट : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने जारी किया अपने हाई-ऑक्टेन आगामी ड्रामा – ‘दबंगी – मुलगी आई रे आई’ का प्रोमो

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपनी ताजातरीन फिक्शन पेशकश, दबंगी - मुलगी आई रे आई में दर्शकों को साहसी और निडर आर्या से मिलाने के आगे पढ़ें »

ऊपर