बड़ी खबर : इस बार खास होगी दुर्गापूजा, होगा विशेष उत्सव : ममता

कहा, मुझपर दुर्गापूजा नहीं मनाने का आरोप लगाने वालों के लिए शर्म का दिन
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : यूनेस्को की ओर से कोलकाता की दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया गया। इस पर ममता बनर्जी ने यूनेस्को का आभार जताया तथा कहा कि आने वाली दुर्गापूजा और भव्य होगी, विशेष उत्सव मनाया जाएग। साथ ही ममता ने निशाना साधा तथा कहा कि जो लोग बंगाल में दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते थे। उन्हें झूठ फैलाने के लिए खुद पर शर्म आनी चाहिए। मालूम हो कि ममता सरकार पर भाजपा द्वारा आरोप लगाया जाता रहा है कि बंगाल में दुर्गापूजा नहीं मनाने दिया जाता है। ममता ने कहा कि ऐसे लोगों के मुख पर चूना पोंत दिया गया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। आज सभी की बोलती बंद है क्योंकि विश्वमंच पर दुर्गापूजा को सम्मान मिला है। ममता ने कहा कि मैंने वादा किया था कि बंगाल को विश्वमंच पर पहचान दिलाया जाएगा आज बंगाल विश्वमंच पर अपनी जगह बना चुका है।

Visited 107 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

अमिताभ बच्चन ने पोते की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ के ट्रेलर रिलीज पर दी बधाई

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'द आर्चीज' के साथ अभिनय पारी की शुरूआत कर रहे अपने नाती अगस्त्य नंदा को फिल्म की रिलीज के अवसर आगे पढ़ें »

इस महिला को हर 3 महीने पर आता है हार्ट अटैक, डॉक्टर भी हुए हैरान

मुंबई: कोरोना के बाद से देश में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी आई है। एक आकंड़े के मुताबिक साल 2022 में 32,457 लोगों की आगे पढ़ें »

ऊपर