कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम के कामाख्या मंदिर का दौरा किया। असम दौरे के बाद उनके सुरक्षाकर्मी और अधिकारी असम से कंचनजंघा एक्सप्रेस के वातानुकूलित डिब्बे में लौट रहे थे। उस समय उनका बैग गायब हो गया। बैंग में दो रिवॉल्वर के साथ-साथ मोबाइल और पैसे भी थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है। बता दें कि ममता बनर्जी 21 दिसंबर को असम गई थीं। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी असम गए थे। वह मुख्यमंत्री के गुवाहटी दौरे के बाद बुधवार असम से कंचनजंघा एक्सप्रेस के वातानुकूलित डिब्बे में लौट रहे थे, तो सुबह न्यू कूचबिहार स्टेशन पर पहुंचने से पहले एक ने देखा कि उनका बैग नहीं है। तलाश शुरू हो गई। मामले की सूचना न्यू कूचबिहार जीआरपी को दी गई है। तलाश शुरू हो गई है।
बड़ी खबर : ममता बनर्जी के सुरक्षा अधिकारी के रिवॉल्वर और मोबाइल ले उड़े चोर
Visited 118 times, 1 visit(s) today