ब्रेस ब्रिज फ्लाईओवर पर पतंग के धागे से युवक का सिर कटा
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में ब्रेस ब्रिज फ्लाईओवर पर पतंग के धागे की चपेट में आने से एक युवक का सिर कट गया। उसके सिर में 10 टांके लगे हैं। घायल युवक का नाम रोहन प्रमाणिक है। वह हरिदेवपुर के बनर्जी पाड़ा का रहनेवाला है। वह पेशे से इंजीनियर है। युवक को रक्तरंजित अवस्था में उद्धार कर विद्यासागर अस्पताल और बाद में जोधपुर पार्क स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या है पूरा मामला
घायल युवक रोहन प्रमाणिक ने बताया कि वह अपने निजी काम से बुधवार की शाम साढ़े 7 बजे बजबज जा रहा था। ब्रेस ब्रिज पार करते समय अचानक एक पतंग का धागा आकर उसके हेलमेट में फंस गया। इसके बाद हेलमेट की कांच को तोड़ते हुए सिर को काट दिया। दर्द से कराहते हुए वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे उद्धार कर विद्यासागर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ने बताया कि रक्तरंजित अवस्था में उसने किसी तरह परिजनों को फोन किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ी खबरः ब्रेस ब्रिज फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा
Visited 128 times, 1 visit(s) today