भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी के साथ चलते वक्त कांग्रेस सांसद को आया हार्ट अटैक, निधन

लुधियानाः पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। इस खबर के बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। अभी अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी हुई है। शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि 76 साल के संतोख राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने दैनिक भास्कर को बताया कि 300 मीटर चलने के बाद सुबह 8.25 बजे अटैक आया। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया। करीब 20 मिनट बाद रास्ते में ही 8.45 बजे निधन हो गया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Kolkata Weather Update : बंगाल में भीषण गर्मी का कहर, शुक्रवार रहा 2024 का सबसे गर्म दिन

कोलकाता : उत्तर व दक्षिण समेत पूरा पश्चिम बंगाल फिलहाल भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया आगे पढ़ें »

Kolkata News : धन धान्यो सेतु पर ट्रैफिक किया जायेगा डायवर्ट

कोलकाता : कल यानी 21 तारीख को रात 11 बजे से अगले दिन यानी सोमवार की सुबह 7 बजे तक धन धान्यो सेतु के लोड आगे पढ़ें »

ऊपर