
विधाननगर : विधाननगर पुलिस ने महिला के साथ हुए राहजनी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम पशुबन दास बताया गया है। उसे बेनियापुकुर थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 16 दिसंबर 2022 को एएच ब्लॉक में रहने वाली एक महिला ने विधाननगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल करते हुए विधाननगर थाने की पुलिस ने अभियुक्त गिरफ्तार किया है।