मुर्शिदाबाद : ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ मूवी तो आपने देखी ही होगी। इसमें दो बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो जाता है और एक बहन दूसरे के लिये अपने प्यार को sacrifice कर देती है। लेकिन आज हम जिन दो सहेलियों की बात कर रहे हैं उन लोगों ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकतें। दरअसल, दोनों लड़कियों को एक ही लड़के से प्या हो गया था जब इस बात का खुलासा हुआ तो दोनों में मौत को गले लगाने की बात सोची और दोनों ने एक साथ जहर पी लिया।
क्या है मामला?
बड़ंचा थाना क्षेत्र के पांचथुपी गांव में दो सहेलियां थीं जो कक्षा 8 में पढ़ती थी, दोनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया था। दोनों एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त थी इसलिये उन्होंने इस मसले को सुलझाने के बजाय मौत को गले लगाया और जहर खा लिया। दोनों में से एक की मौत हो गयी और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली दोनों छात्राओं ने कीटनाशक का खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों छात्राओं के नाम मुस्कान खातून (14) और टुकटुकी खातून हैं और दोनों गहरी सहेलियां थीं। वे आठवीं की छात्रा और पांचथुपी मोकामपाड़ा की रहने वाली थीं। दोनों पांचथुपी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ती थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों छात्राएं स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थीं लेकिन वे स्कूल जाने के बजाय कहीं और चली गयीं। बाद में लोगों ने दोनों को पांचथुपी पेट्रोल पंप के पास अस्वस्थ अवस्था में पड़े पाया। यह जानने के बाद कि उन्होंने कीटनाशकों का सेवन किया है, दोनों को कांदी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि मुस्कान खातून की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य छात्रा टुकटुकी खातून को गंभीर हालत में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं छात्राओं के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कि दोनों एक ही युवक से प्रेम करती थीं। यह सच्चाई सामने आने के बाद दोनों ने जहर खा लिया।