बंगालः बाइक से गया था बेटा लद्दाख, दुर्घटना में हुई मौत

इकलौते बेटे को खोकर सदमें में हैं अभिभावक
मध्यमग्राम : बाइक राइडिंग का था शौक और इस शौक ने ही ले ली 19 साल के सुखेंदु मंडल की जान। बाइक से लद्दाख जाने के दौरान हिमाचल में ही दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गयी। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मध्यमग्राम नगरपालिका के 6 नंबर वार्ड विवेकानंद नगर निवासी चंद्रकांत मंडल व मानसी मंडल सदमे में हैं।उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने अपने बेटे को खो दिया। 30 अगस्त को अपने कुछ दोस्तों के साथ सुखेंदु बाइक पर लद्दाख के लिए निकला था। मनाली से लेह जाने के दौरान ही वह दुर्घटना का शिकार हो गये। हिमाचल प्रशासन की ओर मध्यमग्राम थाने की पुलिस का इसकी खबर दी गयी। इसके बाद सोमवार की रात पुलिस ने सुखेंदु के घर जाकर मंडल दंपति को यह जानकारी दी। घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सुखेंदु के वृद्धा माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। उनके परिजनों का कहना है कि बेटी को बाइक राइ​डिंग और एडवेंचर का शौक था और यही शौक उसके लिए काल बन गया। स्थानीय पालिका प्रशासन की ओर से सुखेंदु के शव के यहां लाने के लिए हिमाचल प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है।

Visited 173 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

IPL 2024: एक मैच में बने 549 रन, SRH और RCB के बल्लेबाजों ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश

बेंगलुरु: IPL 2024 के 30वें मैच में कल बहुत बड़ा रिकॉर्ड बन गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए इस आगे पढ़ें »

ताे क्या आप भी मुस्कुराने से हिचकिचाते हैं?

कोलकाता : मोहक मुस्कान आपके चेहरे पर चार चांद लगा सकती है। कभी-कभी हम चाह कर भी मुस्कुरा नहीं पाते, कारण है हमारे दांत। हंसी आगे पढ़ें »

ऊपर