
हुगली : महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में मोगरा थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विष्णु चौधरी के रूप में की गई है। घटना को लेकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मोगरा थाना की पुलिस ने शिवपुर हाजरापाड़ा इलाके से युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला भी हाजरा पाड़ा की रहने वाली है। उसे मोगरा ग्रामीण अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद चुंचुड़ा कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक विष्णु ने साल 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले भी पुलिस उसे विभिन्न आरोपों के तहत गिरफ्तार कर चुकी है।
दूसरी तरफ मोगरा थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से डकैती को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने सनी चौधरी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बांसबेड़िया साहेबबागान इलाके का निवासी है। पुलिस ने तालसी अभियान चलाकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।