
कोलकाता: दक्षिण 24 परगना में एचआईवी पॅाजिटिव जोड़े ने वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर यह साबित कर दिया कि प्यार अगर सच्चा हो तो कुछ भी किया जा सकता है। दरअसल, एक साल पहले सरकारी अस्पताल में जांच के दौरान दोनों मिले थे। लड़की के जन्म के बाद ही उसके माता-पिता की एड्स के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद से वह मेदनापुर जिले के एनजीओ में रहती थी। लड़के ने कहा कि वह एचआईवी पॉजिटिव अपने अभिभावक से नहीं बल्कि डिप्थीरिया वैकसिन लेने के बाद हुआ है। लड़की की उम्र 19 साल है। दोनों एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी के लिए नियमित रूप से कोलकाता मेडिकल अस्पताल आते थे। लड़के ने कहा कि दोनों वहां हमेशा मिलते और बातें करते थें। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।