
पुलिस ने उगलवाया सच, सोयी हुई पत्नी को मार दी थी गोली
करीब डेढ़ महीने बाद जंगल से मिला वन शटर
घटनास्थल के सीसीटीवी में किसी की नहीं मिली उपस्थिति
हावड़ा : यूट्यूबर रिया कुमारी की हत्या के डेढ़ महीने बाद आखिरकार पुलिस को पता चल गया है कि उसकी हत्या उसके फिल्म निर्देशक पति प्रकाश कुमार ने ही की थी। उसने कुछ फिल्मी अंदाज में ही अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया। दरअसल गत 28 दिसंबर को बागनान के चंद्रपुर इलाके में हाईवे में खड़ी गाड़ी में रिया का रक्तरंजित शव पुलिस को मिला था। उसके साथ उसका पति प्रकाश व उनकी बच्ची भी मौजूद थे। हालांकि हत्या के दूसरे दिन ही प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिसिया पूछताछ में प्रकाश ने बताया कि उसने जिस वन शटर से उसकी हत्या की थी वह वहीं घटनास्थल के पास के जंगल में फेंक दिया था। तभी पुलिस को जंगल से खून भरा हथियार मिला। इस बारे में हावड़ा ग्रामीण की एसपी स्वाति भंगालिया ने कहा कि अभियुक्त प्रकाश ने बताया है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था। उसने अपनी सोयी हुई पत्नी को ही गोली मार दी थी। इसके बाद साेमवार को बागनान थाना की पुलिस व हावड़ा ग्रामीण के गुप्तचर विभाग की टीम ने चंद्रपुर इलाके के 6 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जंगल में अभियान चलाया था। इसके पहले ही पुलिस रिया के पति व देवर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। स्वाति ने कहा कि घटना के पहले ही दिन से ही प्रकाश पर ही पुलिस को शक था क्योंकि वह कई कहानियां बता रहा था। उसे बदमाशों ने घेरकर उसकी हत्या की है, जब घटनास्थल की सीसीटीवी की जांच की गयी तो ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया था। गौरतलब है कि रिया प्रकाश की दूसरी पत्नी थी। प्रकाश का अपनी पहली पत्नी के साथ भी सम्पर्क था। पहली पत्नी के पास वापस जाने के लिए ही उसने रिया की हत्या की थी। हालांकि एसपी का कहना है कि वह रिया पर शक था कि उसका किसी और से भी सम्पर्क है। इसके आधार पर ही प्रकाश ने रिया की हत्या की है। इसके लिए उसने करीब 8 महीने ही प्लान बनाया था। दरअसल घटना के करीब 1 महीने के बाद मोहित कुमार झाड़खंड के अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि करीब 8 महीने पहले प्रकाश ने उससे 9 एमएम मांगी थी लेकिन एक संदीप नामक व्यक्ति से उसे 8 हजार रुपये में वन शटर मिली थी और प्रकाश ने वन शटर ही खरीदी थी। वह इस हथियार के लिए मोहित से लगातार वाट्सएप चैट करता था। गौरतलब है कि दिसबंर महीने में रिया का पति प्रकाश उसे बहाने से हावड़ा लाया और उसकी हत्या कर दी। रिया के भाई का आरोप था कि प्रकाश रिया की पॉपुलिरिटी का फायदा लेता था।