बी. गार्डेन में नदी का कटाव बना चिंता का विषय

पर्यावरणविद् ने कहा, ऐसा हाल रहा तो 15-20 वर्षों में हावड़ा पर खतरा
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : ऐतिहासिक बोटानिकल गार्डेन में गंगा नदी का कटाव दिन ब दिन चिंता का विषय बनता जा रहा है। मंगलवार को पर्यावरणविद सुभाष दत्ता ने बी. गार्डेन का दौरा करने के बाद यह बात कही। नदी के कटाव पर चिंता व्यक्त करते हुए सुभाष दत्ता ने कहा कि ऐसा ही जारी रहा तो आगे चलकर यह काफी भयंकर स्थिति होगी। तेजी से नदी के कटाव के कारण मिट्टी लगातार क्षय हो रही है। इस कारण नदी के किनारे के पेड़ गिर रहे हैं। ना केवल नदी के किनारे के पेड़ बल्कि गार्डेन के कुछ घर भी ध्वंस हो जा रहे हैं। इसे लेकर सुभाष दत्ता ने जल्द से जल्द कदम उठाने की अपील की। सुभाष दत्ता ने कहा, ‘बी. गार्डेन के 400-500 मीटर तक नदी का कटाव चला गया है। यहां मैनग्रोव के अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने अत्यंत आवश्यक है अन्यथा इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हालत कुछ ऐसी हो गयी है कि यहां कंक्रीट के ढांचे भी धंस जा रहे हैं। इस पर काबू नहीं किया गया तोे फिर अगले 15-20 वर्षों में हावड़ा शहर के लिए बड़ा खतरा हो जायेगा।’
एक नजर बोटानिकल गार्डेन पर
बी. गार्डेन में कई तरह के दुर्लभ प्रजा​तियों के पेड़ पाये जाते हैं और इस तरह के पेड़ों का यह एशिया का सबसे पुराना व सबसे बड़ा गार्डेन है। यहां 12000 से अधिक प्रजातियों के दुर्लभ पेड़ पाये जाते हैं। 109 हेक्टेयर में फैला यह गार्डेन केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्रालय के तहत आता है। अपने फ्लोरा और फौना की अधिकता के कारण यह गार्डेन काफी लोकप्रिय है।
हाल में चंदन पेड़ को काटने का आया था मामला
बी. गार्डेन में हाल में चंदन के पेड़ को काटने का मामला सामने आया था। इसे लेकर हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गयी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि गैर-कानूनी तरीके से यहां दुर्लभ पेड़ काटे जा रहे हैं। इसे लेकर डायरेक्टर पर भी आरोप लगे हैं। हालांकि डायरेक्टर देवेंद्र ​सिंह ने इस पर कहा था कि अम्फान में कई पेड़ उखड़ गये थे, लेकिन सूची में चंदन का पेड़ नहीं था। इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर