सन्मार्ग संवाददाता
कूचबिहार : उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा व सिताई विधानसभा केंद्र के विधायक जगदीश चंद्र बर्मा को गोली मारने की धमकी भरे ऑडियो क्लिप के वायरल होने से दिनहाटा महकमा में राजनीतिक हड़कंप है। मंगलवार की सुबह सोशल साइट्स पर जो ऑडियो वायरल हुआ, उसमें साफ सुना जा रहा है कि एक अज्ञात शख्स फोन पर कह हरा है कि उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा उसके बेटे सायंतन गुहा व सिताई विधानसभा केंद्र के विधायक जगदीश बर्मा बसुनिया को जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही तृणमूल नेताओं केे सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। अज्ञात शख्स ने अपनी बातों में अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया है। इस मामले में उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि ये सब कर भाजपा लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। साथ ही तृणमूल कार्यकर्ताओं को प्रलोभन दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को सावधान रहना होगा। जागरूक रहना होगा। साथ ही प्रशासन इस विषय को देखेगा। कूचबिहार जिला भाजपा के महासचिव विराज बोस ने कहा तृणमूल अपने लोगों से ही ये सब काम करवा रही है।
तृणमूल नेताओं को गोली मारने की धमकी भरे ऑडियो क्लिप वायरल
Visited 181 times, 1 visit(s) today