…और जब दुर्गापुर आयी थी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय!

दुर्गापुर : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद भारत सरकार ने पूरे भारत में 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय दुर्गापुर भी आ चुकी हैं। जी हां, 16 फरवरी 1961 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय दुर्गापुर स्टील प्लांट का दौरा करने दुर्गापुर आयी थी और दुर्गापुर हाउस में ठहरी थीं। दुर्गापुर स्टील प्लांट के दुर्गापुर हाउस में विजिटर के रूप में आज भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का हस्ताक्षर सबसे ऊपर दर्ज है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम के सहयोग से वर्ष 1959 में स्थापित दुर्गापुर स्टील प्लांट का दौरा करने 1961 के 16 फरवरी को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय दुर्गापुर आयी थीं। तब तत्कालीन केंद्रीय इस्पात, खनन व ईंधन मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्वागत किया था। तब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दुर्गापुर स्टील प्लांट का परिदर्शन की थी और कर्मचारियों से बातचीत भी की थी।
कर्मचारियों से की थी बातचीत
रिटायर्ड शिक्षक सुशील भट्टाचार्य ने कहा कि महारानी ने तब लोगों से बातचीत भी की थी। तब महारानी ने कहा था कि भारतवासी उनके मित्र हैं, भाई की तरह हैं। उल्लेखनीय है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(सेल) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शोक जताते हुए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के वर्ष 1961 में दुर्गापुर स्टील प्लांट दौरे के तस्वीर व वीडियो भी शेयर किया है

शेयर करें

मुख्य समाचार

iPhone 15 सीरीज के शुरू हुई सेल, स्टोर के बाहर दिखा लोगों का क्रेज

मुंबई: आईफोन 15 सीरीज का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए इंतजार का दिन आज खत्म हो गया। इस सीरीज के फोन मिलने आज यानी आगे पढ़ें »

Amy Jackson Transformation: एमी जैक्सन का बदला लुक देख हैरान हुए लोग, बोले …

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन अक्सर अपनी खूबसूरती और फिल्मो को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो खुद से जुड़े पोस्ट्स इंस्टाग्राम पर शेयर आगे पढ़ें »

ऊपर