
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर विभिन्न सरकारी विभाग की सेवाओं को ऑनलाइन शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही कोलकाता नगर निगम के सभी विभागों की सेवाएं ऑनलाइन प्रारूप में शुरू की जाएंगी। मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि अगले कुछ महीनों में निगम की सभी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रभावी हो जाएंगी। मेयर ने कहा कि कोलकाता को स्मार्ट सीटी के रूप में विकसित करने के लिए वर्तमान सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत सभी महत्वपुर्ण विभागों को ऑनलाइन शुरू किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि जल्द ही कोलकाता वासियों को निगम की सभी सेवाएं एक क्लिक पर ही मिल जाया करेंगी। उन्हें निगम दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं ऑनलाइन सेवाएं शुरू होने से पारदर्षिता और भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी। मेयर ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में केएमसी की वित्तिय स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, अब भी कुछ बदलाव की गुंजाइश है। मेयर ने कहा कि धापा डंपिंग ग्राफंड को अगले कुछ वर्षों में बड़े उद्यान के रूप में विकसित करने के लिए निगम कार्यरत है।