कोलकाता : टीएमसी के नेता अखिल गिरी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है। टीएमसी नेता अखिल गिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है और टीएमसी नेता अखिल गिरी की गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ता, पश्चिम बंगाल में विवादित बयान के लिए टीएमसी नेता अखिल गिरी को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।
#WATCH | “We don’t judge anyone by their appearance, we respect the office of the President (of India). But how does our President look?,” says West Bengal Minister and TMC leader Akhil Giri in Nandigram (11.11.2022) pic.twitter.com/UcGKbGqc7p
— ANI (@ANI) November 12, 2022
टीएमसी नेता ने मांगी माफी
हालांकि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद टीएमसी नेता अखिल गिरि ने माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर वायरल 17 सेकंड के वीडियो में टीएमसी नेता अखिल गिरि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विवादित बयान देते हुए दिख रहे हैं।
टीएमसी नेता को बर्खास्त करने की मांग
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपने मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देश से लेकर माफी मांगने की मांग की है। अर्जुन मुंडा ने ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी को अभद्र, अशोभनीय, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।