
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राज्य में छुट्टी थी। इस दिन ही बिहार के कृषि मंत्री कुमार सरबजीत कोलकाता पहुंचे। यहां नवान्न में कृषि मंत्री ने राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय से मुलाकात की। बताया जाता है कि बिहार के कृषि मंत्री ने राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कृषि क्षेत्र में क्या-क्या परियोजनाएं तैयार की गयी हैं, उसकी जानकारी ली। इसके तहत किसान को एक पैसा नहीं देना है। सभी प्रीमियम राज्य द्वारा वहन किए जाते हैं। चाहे मौसम की मार हो या प्राकृतिक आपदा, मुआवजा केवल खेती के नुकसान की स्थिति में ही होता है।