
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : अभिनेत्री कंचना मोइत्रा ने भाजपा छाेड़ दी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल से एक पोस्ट कर दी है। फेसबुक पोस्ट में कंचना ने लिखा है, ‘काम और परिवार को समय देना चाहती हूं। इस कारण पार्टी व राजनीति से फिलहाल विदा ले रही हूं।’ वर्ष 2019 के जुलाई महीने में दिल्ली में कंचना मोइत्रा भाजपा में शामिल हुई थीं। उनके साथ टॉलीवुड के कई और चेहरे भी थे। पहले उन्हें कई राजनीतिक कार्यक्रमों में भी देखा गया था। हालांकि अब अभिनय व परिवार को समय देने के लिए राजनीति से कंचना ने अलविदा कह दिया। इसे लेकर कंचना ने कहा कि यह निर्णय मैंने अचानक से नहीं लिया है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस अनुसार काम करना होता है।