हावड़ा : आश्रम में 70 साल की वृद्धा से बलात्कार

हावड़ा : आश्रम में 70 साल की वृद्धा से बलात्कार का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना हावड़ा के जगतबल्लभपुर थाना क्षेत्र के गोयालपाड़ा ग्राम की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुभाष खाड़ा के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य मामला दर्ज किया गया है। वहीं वृद्धा को हावड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है। वृद्धा कई सालों से करुणामयी आश्रम में कार्यरत थी। आरोप है कि उसने वृद्धा से जबरदस्ती की और उसके मना करने पर उससे मारपीट भी की। इसके बाद अगले दिन उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। शिकायत के आधार पर सुभाष को पकड़ा गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य में हर जगह बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं लेकिन उन्हें दबाया जा रहा है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ी, ED ने की कार्रवाई

नई दिल्ली: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिटकॉइन पोंजी घोटाले में आगे पढ़ें »

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी हरियाणा से पकड़ा गया

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में पुलिस ने हरियाणा से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे पढ़ें »

ऊपर