
दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर एक स्थित वाचिंग प्लॉट इलाके में शनिवार की रात एक नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर अनुमंडल अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत को नामंजूर कर दिया। वही पीड़ित किशोरी को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दुर्गापूजा के दौरान नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म को लेकर स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। वहीं पीड़ित किशोरी के परिजन आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।