अभिषेक ने कहा – कांग्रेस को वोट देना मतलब भाजपा को वोट मिलना

लगाया आरोप, कांग्रेस प्रार्थी का चयन शुभेंदु ने किया
अधीर को मुर्शिदाबार का मीर जाफर कहकर साधा निशाना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सागरदिघी उपचुनाव के लिए प्रचार करने गये तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने वहां से भाजपा, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। जनसभा से अभिषेक ने विपक्ष के नेता पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रार्थी का चयन किसी और ने नहीं बल्कि शुभेंदु अधिकारी ने किया है। अभिषेक ने सागरदिघी उपचुनाव में विपक्षी वाम, कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है कि भाजपा को वोट मिलना। भाजपा का हाथ मजबूत करना। उन्होंने कहा कि यहां मैं इसलिए आया हूं ताकि तीन विपक्षी पार्टियों माकपा, कांग्रेस व भाजपा का मकसद क्या है उसे सबके सामने ला सकूं। केवल मौखिक आरोप ही नहीं अभिषेक ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की कांग्रेस प्रत्याशी बायरन विश्वास के साथ तस्वीर भी मंच से दिखाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी को मेघालय या त्रिपुरा किसी भी राज्य से बाहर का रास्ता दिखाऊंगा।
2021 के चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है उपचुनाव
अभिषेक ने कहा कि कई लोग सोचते हैं कि उपचुनाव का कोई महत्व नहीं है क्योंकि, इस वोट में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं होगा। जिला परिषद भी ठीक नहीं होगा लेकिन सागरदिघी उपचुनाव 2021 के चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वोट में विपक्ष ने हाथ मिला लिया है इसलिए उनका गठबंधन टूटना चाहिए।
अधीर को अमित शाह की पुलिस पर है भरोसा
शुभेंदु के साथ ही उन्होंने अधीर रंजन चौधरी पर भी निशाना साधा। अभिषेक ने कहा कि बंगाल का मीरजाफर और जिले का मीरजाफर का क्या नाम है? अधीर चौधरी को केंद्रीय बल के जवानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। अधीर चौधरी को बंगाल की पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्हें अमित शाह की पुलिस पर भरोसा है। ये सबसे बड़े मीरजाफर हैं। कभी भी अधीर रंजन चौधरी को अमित शाह को लेकर कुछ बोलते हुए सुना गया है ? इसका मतलब साफ है। अभिषेक ने यह भी सवाल उठाया कि ईडी ने हमें 20 नोटिस दिए हैं। सुजन चक्रवर्ती, अधीर चौधरी और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सुदीप्त सेन ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिर भी ईडी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
ममता बनर्जी न झुकी हैं ना ही झुकेंगी
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली नेताओं को मुंह की खानी पड़ी है। भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री वह बंगाल के लोगों के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर लड़ रही हैं लेकिन न झुकी हैं ना ही झुकेंगी। उन्होंने कहा कभी भी रीढ़ की हड्डी किसी को नहीं बेची। बंगाल की जनता के हक के लिए अपनी आवाज बुलंद की हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी : मुर्मू

सन्मार्ग संवाददाता शांतिनिकेतन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना वैश्विक क्षेत्र में ज्ञान के एक प्रमुख आगे पढ़ें »

भाटपाड़ा व नकासीपाड़ा से बम बरामद, इलाके में आतंक

भाटपाड़ा/नदिया : भाटपाड़ा थाना इलाके से मंगलवार की शाम एक बार फिर बम बरामद होने को लेकर इलाके में आतंक फैल गया। मिली जानकारी के आगे पढ़ें »

ऊपर