
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर के एक व्यक्ति को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाकर 70 हजार रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों ने अभियुक्त को मध्य प्रदेश से पकड़ा है। अभियुक्त का नाम नितिन उपाध्याय है। शनिवार को अभियुक्त को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 10 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।