शादी समारोह में जा रहे एक ही परिवार के 7 लोग रोड एक्‍सीडेंट में घायल

– राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्‍कर
– 5 बार पलटी खाकर सड़क किनारे उलट गयी इनोवा कार
सन्मार्ग संवाददाता
बानरहाट/नागराकाटा/बिन्नागुड़ी : शादी समारोह में जा रहे एक ही परिवार के 7 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इस भयानक सड़क दुर्घटना में दों महिलाएं, एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक छोटा बच्चा को गम्भीर रुप से चोट लगी है। दुर्घटना बानरहाट थाना अंतर्गत रेड बैंक और डायना चाय बागान के अर्जुनबारी डिवीजन के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 सी पर गुरुवार शाम करीब 4 :15 हुई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक लाल रंग की छोटी कार (हुंडई) नागराकाटा से बानरहाट की ओर जा रही थी। उस दौरान विपरीत दिशा से एक इनैवा कार आ रही थी। इनोवा वीरपाड़ा से लाटागुड़ी की ओर जा रही थी। रेड बैंक और डायना चाय बागान के नजदीक अर्जुनबारी डिवीजन में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 सी पर लाल रंग की छोटी कार अनियंत्रित होकर इनोवा कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा सड़क पर 5 बार पलटी खाकर सड़क किनारे उलट गयी। इस हादसे में लाल रंक की हुंडई कार का आगे का हिस्सा संपूर्ण रूप से छतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद हुंडई का ड्राइवर घटनास्‍थल से भाग गया। इनोवा के अंदर जख्मी हालत में फंसे हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने वाहन से बाहर निकाल वीरपाड़ा अस्पताल पहुंचाया। घायल सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं। वे बिरपाड़ा हॉस्पिटल के निकट रहते हैं। बानरहाट पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में एक व्यक्ति का नाम सुजय साह है। बाकियों के नाम पता नहीं चल पाया है। उनमें सुजय की पत्नी, मां, पिता, बड़ी बहन, भांजी व उनका तीन साल का छोटा लड़का है। सभी को कमोवेश चोट लगी है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गयी है। इनोवा ड्राइवर सहदेव कुमार ओझा ने दुर्घटना की पूरी जानकारी दी।
फोटो

शेयर करें

मुख्य समाचार

गाय के दूध में पाया गया खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस, क्या …

नई दिल्ली : H5N1 बर्ड फ्लू को लेकर एक्सपर्ट्स पहले ही काफी चिंतित हैं। उनकी मानें तो ये बीमारी बहुत तेजी से फैल सकती है आगे पढ़ें »

सिंघम 3 का पोस्टर हुआ रिलीज, लेडी Singham बनकर नजर आई दीपिका

मुंबई : रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 यानी सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका पादुकोण आगे पढ़ें »

ऊपर