1 दिसम्बर से ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में 6 अतिरिक्त सर्विसेज

Fallback Image

शाम को पिक ऑवर के दौरान बढ़ रही है यात्रियों की भीड़
कोलकाता : ईस्ट वेस्ट मेट्रो में अब शाम को रोजाना या​त्रियों की भीड़ बढ़ रही है। दरअसल मेट्रो में यात्रियों की संख्या अभी भी 35 हजार के आसपास ही है लेकिन यह भीड़ सुबह के बजाये शाम को हो रही है। इसलिए पिक ऑवर के दौरान हो रही भीड़ को देखते हुए मेट्रो की ओर से आगामी 1 दिसम्बर से 6 अतिरिक्त सर्विसेज को बढ़ाया गया है। ग्रीन लाइन में आनेवाले सियालदह से साल्टलेक सेक्टर 5 के बीच पहले अप और डाउन मिलाकर 100 सर्विसेज थी, वह बढ़कर 106 सर्विसेज हो गयी अर्थात 53 अप व 53 डाउन शामिल हैं। पहली सर्विसेज में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। सियालदह से साल्टलेक के बीच पहली सर्विस सुबह 6.55 बजे और साल्टलेक से सियालदह के बीच 7 बजे ही छूटेगी। वहीं अंतिम सेवा में भी कोई बदलाव नहीं है। सियालदह से साल्टलेक के बीच अंतिम सर्विस रात 9.35 बजे और साल्टलेक से सियालदह के बीच 9.40 बजे ही छूटेगी। सियालदह से साल्टलेक सेक्टर 5 यानी ईस्ट बाउंड ट्रेन सुबह 6.55 बजे से 8.55 के बीच 20 मिनट के अंतराल में मिलेगी। सुबह 8.55 से 10.55 बजे तक 15 मिनट के अंतराल में ट्रेन चलेगी। फिर सुबह 10.55 से शाम 4.55 बजे के बीच 20 मिनट के अंतराल में, शाम 4.55 बजे से 7.55 बजे तक 12 मिनट और रात 7.55 बजे से लेकर 9.35 बजे के बीच 20 मिनट के अंतराल में मेट्रो मिलेगी। इधर साल्टलेक से सियालदह के बीच सुबह 7 से 9 बजे के बीच 20 मिनट, सुबह 9 से 11 बजे के बीच 15 मिनट, सुबह 11 से शाम 4.40 के बीच 20 मिनट, शाम के 4.40 बजे से 7.40 के बीच 12 मिनट के अंतराल एवं रात 7.40 बजे से रात 9.40 बजे तक के बीच 20 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को ट्रेन मिलेगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Ramnavami Violence : बंगाल में 2 पुलिस अफसरों पर EC का एक्शन, की यह कार्रवाई

मुर्शिदाबाद : जिले में रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाले जाने के दौरान हुई हिंसा को रोकने में कथित तौर पर नाकाम रहने को चुनाव आगे पढ़ें »

टेस्ला सीईओ Elon Musk ने टाली भारत यात्रा, सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपनी भारत यात्रा टाल दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क इसी वीकेंड भारत की यात्रा आगे पढ़ें »

ऊपर