
5:30 बजे तक 76% से ज्यादा वोट
3 बजे तक 68.46% वोट पड़े
बंगाल में 3 बजे तक 68.46% वोटिंग हुई। बीरभूम में 73.92%, मुर्शिदाबाद में 70.91%, मालदा में 70.85%, और कोलकाता नॉर्थ में 51.40% वोट पड़े।
बंगाल में 3 बजे तक 68.46% वोटिंग हुई। बीरभूम में 73.92%, मुर्शिदाबाद में 70.91%, मालदा में 70.85%, और कोलकाता नॉर्थ में 51.40% वोट पड़े।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आठवें चरण का मतदान जारी है। कई जगहों से हिंसा की खबरें भी आई हैं। नॉर्थ कोलकाता में कई जगहों से बमबाजी की खबर है। वहीं भाजपा नेताओं का आरोप है कि तृणमूल के कार्यकर्ता भाजपा के एजेंटों को धमका रहे हैं। मुर्शिदाबाद में एक माकपा कार्यकर्ता की हत्या भी कर दी गई। इसी के बीच 1 बजे तक बंगाल में 56.19 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा 60.08 फीसदी वोटिंग बीरभूम में हुई है। मुर्शिदाबाद में 58.89 फीसदी, मालदा में 58.78 फीसदी और कोलकाता में 41.58 फीसदी मतदान हुआ है। इसके साथ ही कोलकाता का बेलेघाटा इलाका भी चुनाव के दिन रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हॉकी स्टिक और लाठी से पिटाई की गयी। इस बर्बर हमले में महिलाओं को भी चोटें आयी हैं। कई लोग रक्तरंजित हो गये हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। आरोप है कि बोतलें भी फेंकी गयी।