दुष्कर्म की शिकार हुई 12 साल की नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म

कोलकाता: 12 साल की नाबालिग बच्ची ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। कथित तौर पर लड़की का दिल्ली में दुष्कर्म की शिकार हुई थी। जिससे वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन जब पता चला तो गर्भपात का समय बीत चुका था, इसलिए डॉक्टरों ने आखिरकार बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। नाबालिग ने शुक्रवार को लेडी डफरिन विक्टोरिया अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है।

लड़की के परिवार की ओर से दिल्ली के एक व्यापारी के खिलाफ कोलकाता के मोचीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ‘नाबालिग और सिंगल मदर’ होने के नाते अस्पताल ने कानून के मुताबिक कदम उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां दिल्ली में लोगों के घरों में नौकरानी का काम करती थी। पिता एक ग्रिल फैक्ट्री में काम करते थे। लड़की उनके साथ रहती थी। वह दिन भर घर पर अकेली रहती थी। उस दौरान, उसके पड़ोसी, महेश सैमुअल नाम के एक व्यवसायी, ने नियमित रूप से नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया। परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की को डराया-धमकया गया। यह धमकी दी गयी कि यदि वह किसी से कुछ कहती है, तो बुरा परिणाम होगा। डर के मारे नाबालिग खामोश रही।

लेकिन कुछ दिन पहले दिल्ली से कोलकाता घर आने के बाद उसके पेट में दर्द होने लगा। इलाज के दौरान अल्ट्रासोनोग्राफी से पता चलता है कि बारह साल की बच्ची गर्भवती है! इस पर कोई विश्वास नहीं कर सकता था। लड़की से काफी देर तक बात करने के बाद पता चला कि दिल्ली में कथित रूप से आरोपी शख्स ने उसके साथ यह वारदात की थी। उस समय तक गर्भावस्था के 20 सप्ताह बीत चुके थे। इसलिए गर्भपात संभव नहीं था और बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया गया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी बनेंगे भारतीय नौसेना के चीफ

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। वह इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख आगे पढ़ें »

अमरोहा में PM मोदी के निशाने पर विपक्ष, मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में आज प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान पीएम ने मोहम्मद शमी का नाम लिया और उनकी आगे पढ़ें »

ऊपर